- देश भर में विभिन्न प्रांतों में फैले गोस्वामी परिवारों को एक सूची बद्ध क्रम मे एकत्र करना|
- गोस्वामी परिवारों के बच्चों की शैक्षिक और नैतिक उन्नति में सहायता करना|
- गोस्वामी परिवारों को सहायतार्थ एवं सहायता कोष बनाना|
- गोस्वामी परिवारों को हर प्रकार की कानूनी सहायता करना|
- गोस्वामी परिवारों में दहेज रहित विवाह करने का प्रयास करना|
- गोस्वामी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण द्वारा शिक्षा में मदद करना तथा छात्रवृत्ति प्रदान करना|
- गोस्वामी परिवारों के मठ मंदिरो के विवादों की पूर्ण जानकारी लेकर उन विवादों को निपटाने करने में उचित कदम उठाना|
- गोस्वामी समाज में बढ़ रही मद्यपान की प्रवृत्ति को रोकना तथा धार्मिक शिक्षा का प्रसार करना|
- गोस्वामी बच्चों को सामाजिक शिक्षा हेतु पुस्तकालय बनाना तथा नियुक्त पुस्तकें प्रदान करना|
- समय समय पर अन्य आवश्यक कदम उठाकर संस्था के सदस्यों के हितार्थ कार्य करना|
- एक से ग्यारह तक सभी सामाजिक उद्देशय संस्था की चल या अचल संपति से प्राप्त सारी आय, कमाई, अर्न्तनियमों में उल्लेखित संस्था के उद्देशय तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पुर्णतयाः प्रयोग की जाएगी तथा लगाई जाएगी तथा इसका कोई भी लाभ संस्था के वर्तमान या नि:वर्तमान सदस्य को या वर्तमान नि:वर्तमान सदसयां के माध्यम से दावा करने वाली किसी एक या अधिक व्यक्तियों को भुगतान नहीं किया जाएगा या लाभ प्राप्त नहीं करेगा। या किसी प्रकार की संस्था का कोई सदस्य समिति की किसी प्रकार की चल या अचल संपति पर कोई व्यक्तिगत दावा नहीं करेगा या किसी सदस्यता के आधार पर किसी भी प्रकार का लाभ प्राप्त नहीं करेगा|